इंतजामात से नाराज होकर गड्ढे में बैठे दर्जनों लोग
लखीमपुर खीरी Jul 30, 2026 at 08:40 PM , 31धौरहरा खीरी।
गुरुवार को सावन का पहला दिन होगा इसी कृम में क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ज़ालिमनगर पुल के घाघरा नदी में स्नान घाट स्थल बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया था जिसको लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने वैकल्पिक इंतजाम किए लेकिन मौजूदा इंतजामात से क्षेत्रवासियों की नाराज होकर वैकल्पिक गड्डे में दर्जनों लोग बैठ गए। घटनाक्रम की सूचना पर राजस्व व पुलिस विभाग ने दौड़ तो लगाई लेकिन समाचार प्रेषण तक मौजूदा हालत ज्यों कि त्यों बनें रहें।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र व आसपास के जिलों से शिव भक्त प्रतिवर्ष सावन माह में ज़ालिम नगर पुल स्थिति घाघरा नदी में स्नान व जल लेकर दूर दराज स्थलो तक जाते रहे। लेकिन इस वर्ष पहाड़ों पर हुई झमाझम बारिश से घाघरा नदी ने स्नान घाट को छतिग्रस्त करते हुए छिन्न-भिन्न कर दिया था।जिसे जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय प्रसाशन ने श्रद्धालुओं की भावनाओं की कद्र करते हुए बैकल्पिक इंतजाम किए लेकिन मौजूदा इंतजामात को नाकाफी मानकर भारतीय किसान यूनियन के मण्डल उपाध्यक्ष पवन पाठक स्वामी नंदा नाथ,मंहत सालिक राम,अविनाश मौर्य,राकेश यादव,चंद्र मोहन,मोहन यादव, शिवनंदन,रामनिवास,सजन सिंह के जल समाधि लेने की सूचना पर एसडीएम धौरहरा राशि कृष्णा,नायब तहसीलदार फिरोजाबाद व धौरहरा ईसानगर थाना प्रभारी व धौरहरा थाना प्रभारी लाव-लश्कर के साथ मौके पर पहुंचे। मौजूद अधिकारियों ने सभी जनों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया मगर सवालो से अफसरों ने चुप्पी साध ली। थोड़ी देर बाद पुनः सभी लोग जल में बैठ गए।
फिलहाल घाघरा तट पर राजस्व के अफसर व पुलिस प्रशासन एलर्ट दिखाई पड़ा।
सूत्रों के मुताबिक विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि सावन माह को लेकर हम आम लोगों की आस्था का सम्मान करेंगे,सुबह डीएम खीरी से वार्ता हुई थी शाम चार से पांच बजे के बीच हम अफसरों के साथ स्थलीय निरीक्षण करेंगे।































Comments