अवैध मिट्टी खनन बेलगाम,पीटीओ की कार्रवाई पर उठे सवाल: डंपर पकड़कर ‘सम्मान’ से छोड़ा

लखीमपुर खीरी , 24

औरंगाबाद खीरी।मैगलगंज क्षेत्र में इन दिनों अवैध मिट्टी खनन का काला कारोबार चरम पर है। क्षेत्र के बरगदिया, सहोरा, बहादुरनगर और चपरतला गांवों में पिछले कई दिनों से खनन माफिया पूरी तरह सक्रिय हैं। नियमों को ताक पर रखकर दिन-रात बेखौफ तरीके से मिट्टी का अवैध उत्खनन किया जा रहा है।नियमों की उड़ रही धज्जियाँ, राहगीर परेशान,खनन में लगे ओवरलोड डंपर बिना तिरपाल ढके ही राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) पर बेधड़क दौड़ रहे हैं। इन डंपरों से उड़ने वाली धूल और सड़क पर गिरने वाली मिट्टी के कारण राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। डंपरों की तेज रफ्तार और उड़ती धूल की वजह से हाईवे पर हर समय बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है।कार्रवाई के नाम पर सिर्फ ‘दिखावा’ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज परिवहन विभाग के पीटीओ ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक ओवरलोड डंपर को पकड़ा भी था। पीटीओ साहब उस डंपर को पास की पुलिस चौकी तक भी ले गए। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद डंपर को बिना किसी सख्त कानूनी कार्रवाई के ‘सम्मान’ के साथ छोड़ दिया गया।सरकारी तंत्र पर उठे गंभीर सवाल,डंपर को पकड़े जाने के तुरंत बाद छोड़ दिए जाने से विभागीय कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं:आखिर परिवहन विभाग ने किस रसूखदार या राजनीतिक दबाव में आकर अपनी कार्रवाई को ठंडा कर दिया,क्या खनन माफियाओं के सिंडिकेट और पैसों के आगे पूरा सरकारी तंत्र बेबस हो चुका है,दिन-रात चल रहे इस अवैध खेल पर जिला प्रशासन आखिर मौन क्यों है,स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से इस मामले का संज्ञान लेने और अवैध खनन के साथ-साथ इस संदिग्ध कार्रवाई की जांच करने की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top