मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर मोमबत्ती जलाकर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
लखीमपुर खीरी Jul 28, 2026 at 06:05 PM , 37लखीमपुर-खीरी: बचपन संवारो फाउंडेशन और परशुराम सनातनी सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइल मैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि अत्यंत श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मेला मैदान चौराहे पर एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहाँ उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर देश के महान सपूत को नमन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता और बचपन संवारो फाउंडेशन के अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा ने कहा, "धरती के इस महान लाल को शत-शत नमन, जिन्होंने भारत को परमाणु शक्ति से संपन्न कर वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाया। डॉ. कलाम देश के करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कभी अपने परिवार या सुख-सुविधाओं की परवाह नहीं की, बल्कि अपना पूरा जीवन देश की प्रगति और सेवा में समर्पित कर दिया।"श्रद्धांजलि सभा के दौरान पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति के रंग में डूबा नजर आया। वहाँ मौजूद सभी लोगों ने एक स्वर में 'भारत माता की जय', 'वन्दे मातरम्', 'इन्कलाब जिंदाबाद', 'जय हिन्द' और 'एपीजे अब्दुल कलाम अमर रहें' के गगनभेदी नारे लगाए।इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य रूप से परशुराम सनातनी सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष मिश्रा (पुत्तन), सभासद विक्रम गुप्ता, पत्रकार मनोज मिश्रा, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, सभासद विनोद कुमार गौतम, अमित शुक्ला, मुकेश कुमार पाण्डेय, संगीत मिश्रा, सर्वेश गुप्ता, शिवम वर्मा, राजन रस्तोगी और मनोज कुमार मौर्य सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।यदि आप इस खबर में कुछ और































Comments