सीबीएसई क्लस्टर-IV वॉलीबॉल 2026 का भव्य समापन, लखनऊ के सैनिक स्कूल ने जीते 2 खिताब

लखीमपुर खीरी , 38

फाइनल में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 28 जुलाई से बालिका वर्ग के मैच शुरू

*लखीमपुर खीरी।* *ग्रीन फील्ड एकेडमी, बलूडीह* के तत्वावधान में आयोजित *सीबीएसई क्लस्टर-IV वॉलीबॉल टूर्नामेंट–2026 (बालक वर्ग)* का तीसरे दिन रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ भव्य समापन हुआ।
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आईं अनेक विद्यालयों की टीमों ने तीन दिनों तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और विद्यालय प्रबंधन के सामूहिक सहयोग से संपन्न हुई।

*फाइनल मुकाबलों के परिणाम*

*अंडर-14 वर्ग*  
- *विजेता*: सी०एम०के०पी० यू०पी० सैनिक स्कूल, लखनऊ  
- *उपविजेता*: यश विद्या मंदिर, अयोध्या  

*अंडर-17 वर्ग*  
- *विजेता*: सी०एम०के०पी० यू०पी० सैनिक स्कूल, लखनऊ  
- *उपविजेता*: रैपिड ग्लोबल स्कूल, औरैया  

*अंडर-19 वर्ग*  
- *विजेता*: सी०पी० इंटरनेशनल स्कूल, फर्रुखाबाद  
- *उपविजेता*: आर्मी पब्लिक स्कूल, फतेहगढ़  

विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की भी विशेष सराहना की गई।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक * प्रशांत मिश्रा* ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का सशक्त मंच है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया।
शैक्षिक निदेशक  आलोक मिश्रा ने सभी सहभागी विद्यालयों, टीम प्रबंधकों, निर्णायकों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।

समारोह में *सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता, अर्बन कोआपरेटिव बैंक प्रबंधक राजीव त्रिवेदी, ऑक्सफोर्ड स्कूल प्रबंधक उमेश तिवारी व दिलीप मिश्र* अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

विद्यालय प्रबंधन ने जिला प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा विभाग, सीबीएसई पर्यवेक्षकों और मीडिया का भी आभार जताया।

*28 जुलाई से बालिका वर्ग*  
राष्ट्रगान के साथ टूर्नामेंट का विधिवत समापन हुआ। अब *28.07.2026 से बालिका वर्ग* की प्रतियोगिताएं प्रारंभ होंगी।

Related Articles

Comments

Back to Top