छात्रों की पढ़ाई के लिए निघासन में बनी डिजिटल लाइब्रेरी, 29 जुलाई को होगा भव्य उद्घाटन
लखीमपुर खीरी Jul 28, 2026 at 05:55 PM , 46नगर पंचायत कार्यालय के पास बनी लाइब्रेरी पूरी तरह निशुल्क, चेयरमैन ने नगरवासियों को दिया आमंत्रण
*निघासन, खीरी।* नगर पंचायत ने छात्रों की पढ़ाई को आसान बनाने के लिए *सिंगाही रोड स्थित नगर पंचायत कार्यालय के पास डिजिटल लाइब्रेरी* तैयार कराई है।
नगर पंचायत चेयरमैन *बद्री प्रसाद मौर्य* ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी का *भव्य उद्घाटन कल 29 जुलाई* को किया जाएगा।
चेयरमैन ने कहा कि छात्रों की सुलभ पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए इस लाइब्रेरी को बनवाया गया है। लाइब्रेरी *पूरी तरह से निशुल्क* संचालित की जाएगी। अब छात्र यहां बैठकर बेहतर व्यवस्थाओं के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य विषयों की तैयारी कर सकेंगे।
नई लाइब्रेरी में छात्रों को पढ़ाई के लिए आधुनिक और सुलभ सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे निघासन और आसपास के क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को घर से दूर जाकर पढ़ाई के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्य ने उद्घाटन समारोह में *समस्त पत्रकार बंधुओं और नगरवासियों* से शामिल होने की अपील की है।
स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के इस कदम की सराहना करते हुए इसे छात्रों के भविष्य के लिए बड़ा तोहफा बताया है।































Comments