श्रावण मास की व्यवस्थाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी Jul 28, 2026 at 06:07 PM , 38लखीमपुर-खीरी। विश्व हिंदू परिषद, लखीमपुर ने आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित किए जाने की मांग की।
ज्ञापन में सभी शिवालयों में नियमित साफ-सफाई, मंदिरों तक जाने वाले मार्गों की मरम्मत, चढ़ाए गए पुष्प एवं बेलपत्र के उचित निस्तारण की व्यवस्था, मंदिरों के आसपास एवं प्रमुख मार्गों पर स्थित मांस की दुकानों को श्रावण मास के दौरान बंद रखने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, गोला स्थित छोटी काशी शिव मंदिर में कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं, डाक कांवड़ियों के लिए अलग मार्ग एवं सुविधाएं तथा नगर सीमा पर स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष विपुल सेठ बोले— "श्रावण मास करोड़ों हिंदुओं की आस्था का पावन पर्व है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़ यात्री भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए विभिन्न शिवालयों में पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और यातायात सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े और कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो।जिला मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि प्रशासन और समाज के सहयोग से ही श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपेक्षा जताई।ज्ञापन पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर भी मौजूद रहे।































Comments