अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , 43

धौरहरा खीरी।
कोतवाली पुलिस ने अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार रविवार को कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ धौरहरा-रेहुआ मार्ग पर गश्त के दौरान निकले थे। इसी दौरान टेढ़ी पुलिया के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा।शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर कोइलीपुरवा पुरवा जाने वाले कच्चे रास्ते पर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कल्लू पुत्र कढ़ीले निवासी लोनियनपुरवा मजरा खरवहिया, थाना धौरहरा जनपद खीरी तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा 315 बोर कारतूस बरामद हुआ।पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करके बरामद तमंचा और कारतूस को सील कर कब्जे में लेते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई  जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top