अधेड़ का शव नाले में मिलने से सनसनी

लखीमपुर खीरी , 46

धौरहरा खीरी।
रविवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव बाहर अधजली हालत में 42 वर्षीय अधेड़ का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वही मामले की तहकीकात करने में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक रविवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत हौकना मटेरा के मजरा रानीपुरवा निवासी 45 वर्षीय लक्खू निषाद पुत्र रामप्रसाद का शव अधजली हालत में ग्रामीणों ने बुढिया नाले में दोपहर को देखा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक रुद्र प्रकाश पाण्डेय व प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकलवाया। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक के 5 बच्चे हैं और पत्नी की मौत करीब 15 वर्ष पहले हो चुकी थी।मृतक सीधा साधारण व्यक्ति था ग्रामीणों के मुताबिक गांव में किसी से भी विवाद नहीं था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया व घटना के वास्तविक कारणों की पड़ताल करने के लिए परिजनों से लेकर ग्रामीणों तक जानकारी जुटाई जा रही।

Related Articles

Comments

Back to Top