बच्चों को वर्षा ऋतु की जानकारी दी गई
लखीमपुर खीरी Jul 25, 2026 at 06:28 PM , 77मोहम्मदी संवाददाता
न्यू एन टी आई पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को वर्ष से संबंधित जानकारियां और उनके दुष्परिणामों के बारे में बताया गया है।
शनिवार को प्रबंधक शाहनवाज खां के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को वर्षा ऋतु के बारे में जानकारी देते हुए उसके महत्व बताए गए वहीं छात्र-छात्राओं ने आयोजन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए संजीव झांकियो से वर्षा ऋतु से प्राकृतिक वन संपदा को जल उपलब्ध कराकर पौधों के जीवन में खुशहाली का संचार होना बताया गया है। बच्चों ने पारंपरिक ड्रेस पहनकर प्रतिभाग किया है। कार्यक्रम में आए अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा को देखकर मंत्र मुग्ध हो गए हैं। प्रबंधक ने सभी आगंतुकों का आभार जताया है।































Comments