*शारदा नदी का रौद्र रूप: पानी में समाया मुख्य डामर मार्ग, कटान से ग्रामीणों में मची दहशत*
लखीमपुर खीरी Jul 25, 2026 at 01:30 PM , 69 *फूलबेहड़ / निघासन (लखीमपुर खीरी):*
निघासन तहसील और थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ग्रांट नंबर 12 में शारदा नदी का कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। नदी की तेज धाराओं ने गांव के मुख्य डामर (पक्की) मार्ग को अपनी आगोश में ले लिया है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें चरम पर पहुंच गई हैं।
कटान से बिगड़े हालात
पिछले कुछ दिनों से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान की रफ्तार बेहद तेज हो गई है। देखते ही देखते ग्रामीणों को जिला मुख्यालय और नजदीकी बाजारों से जोड़ने वाला मुख्य पक्का रास्ता नदी में समा गया। रास्ता पूरी तरह ध्वस्त हो जाने से गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया है।
ग्रामीणों की जुबानी:
"रास्ता नदी में बह जाने से अब हमारे सामने गांव से बाहर निकलने तक का संकट खड़ा हो गया है। बच्चों का स्कूल जाना, मरीजों को अस्पताल पहुंचाना और रोजमर्रा के काम ठप्प हो गए हैं। अगर कटान इसी तरह जारी रहा तो जल्द ही आबादी वाले घर भी नदी की भेंट चढ़ जाएंगे।"































Comments