भारत विकास परिषद संस्कार शाखा लखीमपुर ने किया गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम

लखीमपुर खीरी , 53


  लखीमपुर खीरी, 24 जुलाई ओम साईं विद्या मंदिर इंटर कालेज लीलाकुआं लखीमपुर में संस्कार शाखा द्वारा प्रार्थना सभा में अत्यंत उल्लास एवं भव्यता पूर्वक गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न किया गया। विद्यालय के कक्षा 9 के दो छात्र ( एक हिंदी एवं एक अंग्रेजी माध्यम ) कक्षा 10 के दो छात्र (हिंदी व अंग्रेजी माध्यम) तथा 11 के  तीन छात्र (कला एवं विज्ञान हिंदी माध्यम 2) एक छात्र विज्ञान वर्ग अंग्रेजी माध्यम ) तथा कक्षा 12 में (कला व विज्ञान हिंदी माध्यम 2 छात्र) एक छात्र (विज्ञान वर्ग अंग्रेजी माध्यम) आलराउंडर एक छात्र को तथा विद्यालय के 2 आदर्श शिक्षकों रुचि दीक्षित व प्रमोद कुमार मिश्रा सहित  प्रधानाचार्य रमाशंकर सिंह को सराहनीय योगदान के लिए  फूलमाला, प्रमाणपत्र, ट्रॉफी, मेडल भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अभिभावकों, परिषद के शाखा अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव, कार्यक्रम गतिविधि संयोजक संजय रायजादा, अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, अंशुमान श्रीवास्तव, सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उपस्थित विद्यालय स्टाफ, छात्र छात्राओं, अभिभावकों को अध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया कि " भारत को जानो प्रतियोगिता" कार्यक्रम में विद्यार्थियों के प्रतिभाग हेतु 31अगस्त 2026 परीक्षा तिथि निर्धारित की गई है।  
सभी उपस्थित विद्यालय स्टाफ, छात्र छात्राओं, अभिभावकों व परिषद स्टाफ को धन्यवाद आभार ज्ञापित कर कार्यक्रम संपन्न किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top