संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा सेवा से असहाय परिवार को मिला सहारा
लखीमपुर खीरी Jul 24, 2026 at 07:30 PM , 48ईदगाह मोहल्ले में जरूरतमंद परिवार को राशन किट उपलब्ध, परिजनों ने भावुक होकर जताया आभार
लखीमपुर खीरी।
सदर तहसील क्षेत्र के मोहल्ला ईदगाह में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक जरूरतमंद परिवार को संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों ने अन्नपूर्णा सेवा के तहत राशन किट उपलब्ध कराई। परिवार ने इसे मुश्किल समय में मिली बड़ी राहत बताते हुए आभार व्यक्त किया।
बताया गया कि अमिताभ गुप्ता अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी से भी मिले थे। विभिन्न स्तरों पर प्रयास करने के बावजूद उन्हें अपेक्षित सहायता नहीं मिल सकी। इसके बाद उनकी समस्या संत रामपाल जी महाराज तक पहुंची, जिस पर अनुयायियों की टीम ने परिवार का सर्वे कर स्थिति का आकलन किया।
सर्वे रिपोर्ट के आधार पर संत रामपाल जी महाराज के निर्देश पर अनुयायियों की टीम अमिताभ गुप्ता के घर पहुंची और अन्नपूर्णा सेवा के तहत आटा, चावल, चना दाल, उड़द दाल, खाद्य तेल, चीनी, चायपत्ती, दूध पाउडर, नहाने व कपड़े धोने का साबुन, डिटर्जेंट सहित अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री से युक्त राशन किट प्रदान की।
राशन मिलने पर अमिताभ गुप्ता की माता संध्या गुप्ता भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि कठिन समय में मिली यह सहायता उनके परिवार के लिए बड़ी राहत है। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी संत रामपाल जी महाराज और उनकी सेवा टीम का आभार व्यक्त किया।
जिला समन्वयक रवि कुमार वर्मा ने बताया कि संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में देशभर में अन्नपूर्णा सेवा के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को राशन, आवास और अन्य मूलभूत सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उनके अनुसार सेवा का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना और मानवता की भावना को मजबूत करना है।































Comments