फ़हीम अहमद और अतीक अहमद उर्फ़ बाबा के प्रयासों से इस बार चले झूले,
लखीमपुर खीरी Jul 24, 2026 at 07:25 PM , 46खीरी टाउन खीरी । कस्बा खीरी में आयोजित ऐतिहासिक बीसवा मेले में इस वर्ष रौनक देखते ही बन रही है। नगर पंचायत की चेयरमैन उज़मा बी हैं, जबकि उनके पति एवं पूर्व चेयरमैन फ़हीम अहमद वर्तमान में चेयरमैन प्रतिनिधि के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।
इस वर्ष मेले को सफल बनाने में फ़हीम अहमद और उनके भाई अतीक अहमद उर्फ़ बाबा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पिछले वर्ष कुछ कारणों से मेले में झूले संचालित नहीं हो सके थे, जिससे कस्बे के लोगों के साथ-साथ दूर-दराज़ से आने वाले ज़ायरीन भी मायूस लौटे थे। मेले का सबसे बड़ा आकर्षण झूले ही माने जाते हैं और इनके न चलने से मेले की रौनक फीकी पड़ गई थी।
इस बार फ़हीम अहमद और अतीक अहमद उर्फ़ बाबा के विशेष प्रयास रंग लाए। उनके प्रयासों से मेले में झूलों का सफलतापूर्वक संचालन हुआ, जिससे मेले की रौनक लौट आई। झूलों का आनंद लेने के लिए बच्चों, युवाओं और परिवारों की भारी भीड़ उमड़ी, वहीं बाहर से आए ज़ायरीन ने भी मेले का भरपूर आनंद लिया।
मेले में विभिन्न प्रकार के झूले, खानपान की दुकानें और अन्य आकर्षण लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मेले का आनंद उठाया। लोगों का कहना है कि इस वर्ष झूलों के संचालन से बीसवा मेले की पुरानी रौनक फिर से लौट आई है।































Comments