वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ: भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कबूतर उड़ाकर किया उद्घाटन
लखीमपुर खीरी Jul 24, 2026 at 07:20 PM , 44महेवागंज खीरी।महेवागंज स्थित ग्रीन फील्ड एकेडमी में एक भव्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन आसमान में सफेद कबूतर उड़ाकर किया और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अरविंद गुप्ता ने कहा, "खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, समर्पण, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करने का एक सशक्त माध्यम है।" उन्होंने सभी टीमों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।इस खेल उत्सव के अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक माननीय योगेश वर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी,जिला महामंत्री राजेश सिंह,जिला महामंत्री मनोज वर्मा,जिला मंत्री शरद मिश्रा।
ग्रीन फील्ड एकेडमी के शैक्षणिक निदेशक आलोक मिश्रा प्रबंधक श्रीमती रैना मिश्रा एवं प्रबंध निदेशक प्रशांत मिश्रा ने आए हुए सभी अतिथियों का बुके भेंट कर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला।































Comments