बचपन संवारो फाउंडेशन और परशुराम सनातनी सेवा समिति ने धूमधाम से मनाई चंद्रशेखर आजाद की जयंती

लखीमपुर खीरी , 23

लखीमपुर खीरी।आजादी के महानायक और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री पार्क में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 'बचपन संवारो फाउंडेशन' और 'परशुराम सनातनी सेवा समिति' के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ, जिसमें भारी संख्या में प्रबुद्धजनों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित लोगों ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और मोमबत्तियां जलाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पूरा पार्क 'भारत माता की जय', 'वन्दे मातरम्', 'इन्कलाब जिंदाबाद' और 'चंद्रशेखर आजाद अमर रहें' के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा।सामाजिक कार्यकर्ता और बचपन संवारो फाउंडेशन के अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा ने अमर शहीद को नमन करते हुए कहा, "धरती के इस लाल को शत्-शत् नमन, जिसने आजादी की लड़ाई में अपने परिवार और निजी सुख-सुविधाओं का त्याग कर सदैव देश हित को सर्वोपरि रखा। हम आजादी के महानायकों को न खुद भूलेंगे और न ही अपनी आने वाली पीढ़ियों को भूलने देंगे।

युवाओं के लिए राष्ट्र सर्वोपरि हो: आचार्य संजय मिश्रा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी आचार्य संजय मिश्रा ने कहा कि आज के युवाओं को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय संस्कृति की रक्षा करना और 'राष्ट्र सर्वोपरि' की भावना को जीवन में उतारना ही हर युवा का मुख्य संकल्प होना चाहिए।इस गौरवमयी आयोजन में मुख्य रूप से परशुराम सनातनी सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष मिश्रा 'पुत्तन', कवि सत्येंद्र द्विवेदी 'गंवार लखीमपुरी', सभासद विक्रम गुप्ता, एडवोकेट कीर्ति शुक्ला और ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष अवधेश मिश्रा शामिल हुए। इसके साथ ही पत्रकार मनोज मिश्रा, शिव प्रसाद द्विवेदी, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, पंकज गुप्ता, दीपक रस्तोगी, सुरेंद्र मिश्रा और मनोज कुमार मौर्य सहित समाज के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top