भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष किये गये नजरबंद

लखीमपुर खीरी , 35

गोला गोकर्णनाथ खीरी,
जन्तर मन्तर पर चल रहे छात्रों एवं किसानों के आंदोलन में देश के लाखों किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं जिनके समर्थन में भाकियू चढूनी के लखीमपुर खीरी के जिलाध्यक्ष बलकार सिंह बड़ी संख्या में किसानों के साथ प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली कूच करने वाले थे भनक लगते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन ने बलकार सिंह को हाउस अरेस्ट कर लिया है जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह सरकार का दमनकारी रवैया कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा हाउस अरेस्ट करके किसानों की आवाज दबाई नहीं जा सकती 
आज समर्थक किसानों में भारी आक्रोश है किसानों से सरकार डरी हुई है जिसकी झलक साफ दिखाई देती है हर हाल में किसानों और छात्रों की बात सरकार को माननी ही पड़ेगी

Related Articles

Comments

Back to Top