हाउस टैक्स वृद्धि पर सभासदों से जवाब मांगा, पूर्व सभासद जसपाल सिंह ने 30 जनप्रतिनिधियों को भेजा नोटिस
लखीमपुर खीरी Jul 24, 2026 at 06:05 PM , 267 दिन में अभिलेखीय साक्ष्य के साथ जवाब तलब, जनता जानना चाहती है किस बैठक में हुआ था प्रस्ताव पास
*पलिया, खीरी।* नगर में *हाउस टैक्स वृद्धि* के मामले को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। *पूर्व सभासद जसपाल सिंह गोहानिया* ने बड़ा कदम उठाते हुए नगर पालिका परिषद के सभी निर्वाचित और नामित जनप्रतिनिधियों से 7 दिन के भीतर जवाब मांगा है।
*30 जनप्रतिनिधियों को भेजा पत्र*
जसपाल सिंह ने *25 निर्वाचित सभासदों, 5 नामित सभासदों, पदेन सदस्य विधायक रोमी साहनी और पदेन सदस्य सांसद उत्कर्ष वर्मा* को अभिलेखीय साक्ष्यों सहित पत्र भेजा है। पत्र में हाउस टैक्स वृद्धि से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की गई है।
1. *हाउस टैक्स वृद्धि का प्रस्ताव* किस बोर्ड बैठक में पास हुआ?
2. प्रस्ताव की *प्रस्ताव संख्या* क्या थी?
3. यह निर्णय *किस वैधानिक प्रक्रिया* के तहत स्वीकृत किया गया?
4. संबंधित *बैठक की कार्यवाही और अभिलेख* सार्वजनिक किए जाएं।
पूर्व सभासद ने पत्र में कहा है कि नगर की जनता जानना चाहती है कि हाउस टैक्स बढ़ाने का निर्णय किसके समर्थन से हुआ और क्या यह बोर्ड की विधिवत स्वीकृति के बाद लागू किया गया था।
उन्होंने कहा कि यदि 7 दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब और दस्तावेज नहीं दिए गए तो मामले को आगे सार्वजनिक मंच और उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा।
पिछले कुछ समय से पलिया में हाउस टैक्स बढ़ोतरी को लेकर आम जनता में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि बढ़ी हुई दरों की सूचना और बोर्ड की स्वीकृति के बारे में पारदर्शिता नहीं बरती गई।
अब सभी की निगाहें नगर पालिका परिषद और जनप्रतिनिधियों के जवाब पर टिकी हैं।































Comments