ए0आर0टी0ओ0 की बडी कार्यवाही
लखीमपुर खीरी Jul 24, 2026 at 06:12 PM , 29खमरिया एवं रामपुर क्षेत्र एवं खीरी लहरपुर रोड में 10वाहनो को किया निरुद्ध तथा 60 वाहनो के विरुद्ध चालान की कार्यवाही*
लखीमपुर खीरी। परिवहन आयुक्त
उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश में भिन्न-2 प्रवर्तन अभियान चलाये जा रहे हैं जिस क्रम में जनपद में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन शांति भूषण पाण्डेय द्वारा विशेष अभिय़ान चलाकर NH 730 क्षेत्र में प्रवर्तन कार्यवाही की गयी श्री पाण्डेय द्वारा बताया गया कि उन्होने अपने प्रवर्तन दल के साथ मिलकर आज थाना खमरिया रामपुर एवं खीरी थानों में कुल *10 वाहनो के विरुद्ध बन्द की तथा 60 वाहनो के विरुद्ध चालान* की कार्यवाही की गयी है। श्री पाण्डेय के अनुसार उक्त कार्यवाही परमिट शर्तो के विरुद्ध, क्षमता से अधिका सवारी ढोना, ओवरलोडिंग, फिटनेस फेल एवं परमिट शर्तो के विरुद्ध कार्यवाही की गयी ।
*जिला बस आपरेटर्स द्वारा की गई शिकायतो के क्रम में कार्यवाही।*
श्री पाण्डेय ने बताया कि जिला बस आपरेटर्स द्वारा परिवहन आयुक्त को पृष्ठांकित ज्ञापन देकर *स्टेज कैरिज मार्ग पर अनाधिकृत रुप से संचालित हो रहे यात्री वाहनो की शिकायत की गयी* तथा उक्त शिकायत के क्रम में स्टेज कैरिज मार्ग पर अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन उत्तर प्रदेश द्वारा विशेष अभियान चलाने के निर्देश प्राप्त होने के उपरान्त कार्यवाही की गयी तथा आज की कार्यवाही मे *मुख्य स्टेज कैरिज मार्ग पर संचालित हो रहे ई-रिक्शा एवं परमिट शर्तो का उल्लघंन करते हुए यात्री वाहनो के विरुद्ध कार्यवाही भी गयी*।
श्री पाण्डेय ने यह बताया कि उक्त मार्ग पर ही संचालित 2 स्लीपर बसों के विरुद्ध चालान एवं बन्द की कार्यवाही की गयी।*
वही पाण्डेय जी ने आमजन मानस से अपील भी की ऐसी वाहनो से सवारी करने से बचे जो क्षमता से अधिक सवारी ढो रही है या जिसके प्रपत्र एवं फिटनेस फेल हो एवं स्कूल प्रबन्धको को निर्देशित भी किया की ऐसी किसी भी वाहन से स्कूली छात्र/छात्राओ का परिवहन न करें जिसकी फिटनेस या अन्य कोई प्रपत्र फेल है ऐसी वाहनो से यदि कोई दुर्घटना घटित होती है उसकी समस्त जिम्मेदारी स्कूली प्रबन्धको की होगी एवं विधिक कार्यवाही की जायेगी।































Comments