ग्रीन फील्ड एकेडमी में CBSE क्लस्टर IV वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का शानदार आगाज

लखीमपुर खीरी , 23

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ

*लखीमपुर खीरी।* *ग्रीन फील्ड एकेडमी, बलूडीह* में *'सीबीएसई क्लस्टर-IV वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026'* का भव्य आयोजन 24 जुलाई 2026 को शुरू हुआ।
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में *योगेश वर्मा सदर विधायक,अरविंद कुमार गुप्ता जिलाध्यक्ष भाजपा, मनोज कुमार वर्मा जिला महामंत्री भाजपा, सुखपाल सिंह मैनेजर* सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।  
इसके अलावा संत रंजीत सिंह, पवन गुप्ता, आशीष फोगरा, अतुल उपाध्याय, शरद वाजपेयी,  राम राज, राजेश सिंह, श्री प्रकाश चंद्र मिश्र, दीपक पुरी,आशीष गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।

ग्रीन फील्ड ग्रुप की प्रबंधिका *श्रीमती रीना मिश्रा*, प्रबंध निदेशक *प्रशांत मिश्रा* एवं शैक्षिक निदेशक * आलोक मिश्रा* ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।

आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट में *बिल्सीपुर शाहजहांपुर, रक्षा खंड एलडीए कॉलोनी लखनऊ, लखीमपुर खीरी, पलिया, बांकेगंज, माधोगंज, हरदोई, सीतापुर, कानपुर, आगरा, अयोध्या, बाराबंकी, फर्रुखाबाद* सहित 50 से अधिक स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं।
मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे क्लस्टर आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और खेल प्रतिभा को निखारने में सहायक सिद्ध होते हैं।

विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, खिलाड़ियों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Comments

Back to Top