7 महीने से अटकी वंदन परियोजना,ई. ओ. व पालिकाध्यक्ष के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे।

लखीमपुर खीरी , 25

सक्षम शुक्ला 


   "प्राचीन शिव मंदिर सेवा समिति और मोहल्ले वासियों ने "अधिशासी अधिकारी मुर्दाबाद" एवं "नगर पालिका मुर्दाबाद" के नारे लगाते हुए तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी पलिया को सौंपा"।

 

पलिया कलां लखीमपुर खीरी। नगर पालिका परिषद पलिया कलां के मोहल्ला किसान द्वितीय स्थित प्राचीन शिव मंदिर के सौंदर्यकरण के लिए शासन ने वंदन योजना के तहत स्वीकृत 76.02 लाख रुपये की परियोजना सात महीने बाद भी धरातल पर पहुंच कर शुरू नहीं  हो पाई,इसे लेकर सनातनी क्षेत्र वासियों का आक्रोश फूट पड़ा।             शुक्रवार को प्राचीन शिव मंदिर सेवा समिति और मोहल्ले वासियों ने "अधिशासी अधिकारी मुर्दाबाद" एवं "नगर पालिका मुर्दाबाद" के नारे लगाते हुए तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी पलिया को सौंपा।
    ज्ञापन में बताया गया कि 24 दिसंबर 2025 को शासन ने मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण, प्रकाश एवं जल व्यवस्था के लिए 76.02 लाख रुपये की परियोजना स्वीकृत की थी। प्रथम किस्त के रूप में करीब 38 लाख रुपये नगर पालिका परिषद को जारी किए जाने का भी उल्लेख किया गया है। आरोप है कि सात महीने बीत जाने के बावजूद धरातल पर कोई कार्य शुरू नहीं हुआ।
नगर वासियों का आरोप है कि नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने सोशल मीडिया पर जारी प्रेस विज्ञप्ति में दावा किया कि वंदन योजना की कोई धनराशि नगर पालिका को प्राप्त नहीं हुई है, जबकि शासनादेश इससे अलग स्थिति दर्शाता है। इस विरोधाभास से लोगों में भारी आक्रोश व नाराजगी है।
सनातन धर्मवलंबियों ने मांग की है कि मंदिर परिसर में प्रस्तावित कार्य तत्काल शुरू कराया जाए, जारी धनराशि की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जनता को भ्रमित करने और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यह केवल विकास कार्य नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय है, इसलिए शासन को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर गैर जिम्मेदाराना काम करने वाले अधिशासी अधिकारी और पालिका अध्यक्ष के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जाए।

Related Articles

Comments

Back to Top