घाट क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर डीएम एसपी ने मौका मुआयना कर दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी Jul 23, 2026 at 07:40 PM , 21धौरहरा खीरी।
गुरुवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध स्नान घाट ज़ालिम नगर पुल के समीप घाघरा नदी द्वारा किए गए कटान से घाट के क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए जिम्मेदारो को निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में बह रही घाघरा नदी के स्नान घाट ज़ालिमनगर पुल के समीप अत्यधिक कटान से क्षतिग्रस्त हुए घाट व मेला ग्राउंड का गुरुवार को जिलाधिकारी अजंनी कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित जिम्मेदारो को सावन माह के पहले सारी व्यवस्थाएं करने को निर्देशित किया।घाट पर बिजली न होने की दशा में एक्सईएन विद्युत को प्रकाश करने के निर्देश दिए।इस दौरान डीएम ने ग्रामीणों से संवाद भी किया।जिलाधिकारी ने बताया कि घाट का कटान अधिक होने के चलते पंप के माध्यम से कांवरियों को जल उपलब्ध होगा। स्नान के लिए पानी के अंदर बैरिकेडिंग व जाली लगवाने के लिए निर्देशित किया।उन्होंने कहा कि जन मानस की जान की सुरक्षा सर्वोपरि है।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पवन गौतम, संतोष कुमार मीणा सेनानायक दि्तीय वाहिनी पीएसी सीतापुर, कपंनी कमाण्डर पीएसी जयवीर सिंह,एसडीएम धौरहरा राशी कृष्णा,नायब तहसीलदार धौरहरा बीरेंद्र यादव, बाढ़ खंड के अफसरों सहित क्षेत्राधिकारी धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह,खंड विकास अधिकारी धौरहरा,थाना प्रभारी ईसानगर ब्रजेश सिंह धौरहरा दिनेश शर्मा उप निरीक्षक विलियम कौशिक अरुण तिवारी सहित अन्य पुलिस बल व संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी रही।































Comments