रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा का लखनऊ में प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत

लखीमपुर खीरी , 32

लखीमपुर-खीरी। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अनुपम मिश्रा का गुरुवार 23 जुलाई 2026 को राजधानी लखनऊ में पहली बार आगमन हुआ। इस अवसर पर उत्साहित पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का प्रदेश मुख्यालय में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया है। 
प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया कि यह कार्यक्रम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि अनुपम मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से पूर्व पार्टी में राष्ट्रीय सचिव के पद पर रहते हुए संगठन और चुनावी रणनीति में अपनी अहम भूमिका निभा रहे थे। उनकी निष्ठा और राजनीतिक कुशलता को देखते हुए पार्टी संगठन और राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बीते दिनों उन्हें उत्तर प्रदेश के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।


रालोद के कार्यकारी अध्यक्ष अनुपम मिश्रा का भव्य स्वागत

 
लखीमपुर -खीरी । राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के कार्यकारी अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के प्रथम लखीमपुर आगमन पर आयोजित स्वागत समारोह में पार्टी के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। रालोद लखीमपुर-खीरी के जिलाध्यक्ष पंडित शिव प्रसाद द्विवेदी के साथ जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा, जिला महासचिव नाजिम अली, राकेश पांडे, हरनाम वर्मा, बाल गोविंद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यकारी अध्यक्ष अनुपम मिश्रा का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं गयी। 
अनुपम मिश्रा ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दिलाते हुये कार्यकर्ताओं को संगठन की नींव बतलाया। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष जोश देखने को मिला।

Related Articles

Comments

Back to Top