जमीनी विवाद में एक घायल

लखीमपुर खीरी , 20

धौरहरा, खीरी।
 धौरहरा कस्बे के मोहल्ला मनिहार वार्ड तिवारिन टोला निवासी शिवचरण पुत्र रामासरे यादव पर गुरुवार को जमीनी विवाद के चलते बांके से हमला कर दिया गया। हमले में शिवचरण गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके माथे से काफी खून बहने लगा।
बताया गया कि शिवचरण की गाटा संख्या 2255 की भूमि मोहल्ला रामबट्टी में स्थित है, जिसकी पहले ही पैमाइश और मेड़बंदी हो चुकी है। गुरुवार को वह अपनी भूमि पर दीवार का निर्माण करा रहा था। इसी दौरान रमेश व सरवन पुत्र छोटकन्ने तथा शोभित पुत्र रमेश निवासी मोहल्ला रामबट्टी मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य रुकवाने लगे।
आरोप है कि विरोध का कारण पूछने पर तीनों ने शिवचरण के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। इसी दौरान रमेश पुत्र छोटकन्ने ने कथित रूप से बांके से शिवचरण के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवचरण को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top