कृषक समाज इंटर कॉलेज मे भूजल जल सप्ताह का आयोजन,

लखीमपुर खीरी , 32

गोला गोकर्णनाथ खीरी, 
उत्तर प्रदेश में लगातार घटते भूजल स्तर और बढ़ती पानी की जरूरत के मद्देनजर कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला में 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह 2026 का आयोजन हुआ। इस दौरान अलग-अलग दिनों में कॉलेज में विद्यार्थियों के मध्य निबंध पोस्टर चित्रकला रंगोली आदि जल संरक्षण पर प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। सप्ताह के समापन अवसर पर इन प्रतियोगिताओं के विजेता हृदयांशी सक्सेना आयत खुशी अनुष्का आदि विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया उन्होंने कहा जल ही जीवन है लेकिन आज हमारी धरती का सबसे कीमती खजाना हमारा भूजल तेजी से नीचे जा रहा है इस स्थिति को बदलने के लिए हमें वर्षा जल संचयन को अपनी आदत बनाना होगा इसके अलावा हमें पानी की हर एक बूंद को कीमती समझते हुए जल का विवेकपूर्ण उपयोग करना होगा। इस अवसर पर जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ अनिल कुमार ने कहा उत्तर प्रदेश में पीने के पानी खेती और उद्योगों का बड़ा हिस्सा भूजल पर निर्भर है। यदि वर्षा जल का पर्याप्त संचयन नहीं हुआ और भूजल का दोहन इसी तरह जारी रहा तो आने वाले वर्षों में जल संकट और गहरा सकता है। किसानों को कम पानी वाली फसलों को अपनाना चाहिए। जल संरक्षण सिर्फ एक समारोह नहीं बल्कि यह हम सबको आदत बनाना चाहिए। जनपदीय क्विज प्रतियोगिता में हृदयांशी सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इसके लिए उन्हें कलक्ट्रेट सभागार में डी एम खीरी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top