कटरुवा पर वन विभाग का छापा, 3 लोग हिरासत में संकटा देवी मार्ग पर छोटे कारोबारियों पर हुई कार्यवाही
लखीमपुर खीरी Jul 22, 2026 at 05:35 PM , 38लखीमपुर खीरी।* शहर के *संकटा देवी मुख्य मार्ग* पर वन विभाग ने कटरुवा की अवैध बिक्री की सूचना पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान *3 लोगों को हिरासत* में लेकर पूछताछ की जा रही है।
वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि मुख्य मार्ग पर कटरुवा की बिक्री हो रही है। मौके पर पहुंचकर टीम ने 3 लोगों को पकड़ा और उनसे पूछताछ शुरू की। पकड़े गए लोगों से कटरुवा की खरीद-फरोख्त के स्रोत के बारे में जानकारी ली जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। आरोप है कि *महेवागंज क्षेत्र* में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर कटरुवा का कारोबार चल रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि वहां प्रतिदिन लगभग *50 लाख का टर्नओवर* और करीब *5 लाख की बचत* वाले व्यापारी सक्रिय हैं, लेकिन उन पर अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों का कहना है कि हर बार सिर्फ छोटे विक्रेताओं पर ही कार्रवाई होती है, जबकि बड़े कारोबारियों को खुली छूट मिली हुई है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि पूरे नेटवर्क पर जांच कर बड़े माफियाओं पर भी शिकंजा कसा जाए।
वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अवैध वन्यजीव व्यापार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।






_page-0001.jpg)
























Comments