फौजी की पहल पर अंत्येष्टि स्थल पर टीन शेड निर्माण में समाजसेवी आगे आए,
लखीमपुर खीरी Jul 22, 2026 at 05:30 PM , 36गोला गोकर्णनाथ खीरी, कस्बा अलीगंज में स्थित हिंदुओ का श्मशान घाट अत्यंत दयनीय अवस्था मे है जिससे बारिश के दिनों में होने वाली अंत्येष्टि क्रियाओं में हो रही दिक्कतों को देखते हुए रिटायर्ड फौजी अरविंद मिश्र ने सोशल मीडिया पोस्ट ओर समर्थकों सहित समाजसेवियों से टीन शेड निर्माण के लिए सहयोग की अपील की थी जिस पर कस्बे के सम्भ्रांत व्यक्तियों व समाजसेवियों ने सहयोग करते हुए टीन शेड निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा दिया है सहयोग करने वालो में प्रमुख रूप से कमलनयन दीक्षित,वीरेश वर्मा,रामप्रकाश निषाद,शत्रोहन अवस्थी ,रविकाश पांडे,अमरदीप पटेल, डा आशिष गिरि,अंशु गुप्ता,प्रवीण गिरि,जितेंद्र पांडे सहित तमाम अन्य सहयोगी भी इस नेक काम मे आगे आये है फौजी अरविंद मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए जनहित के कार्यों में सभी से सहयोग की अपील करते हुए नेताओ से भी आग्रह किया है कि वो अलीगंज कस्बा जो कि गोला विधानसभा के प्रमुख कस्बे के रूप में जाना जाता है वहां पर जन सुविधाओं हेतु आवश्यक कदम उठाये।






_page-0001.jpg)
























Comments