हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास महाराज ने कर्मसु वेदवेदांग गुरुकुल विद्यापीठ के विद्यार्थियों को दिया आशीर्वाद,
लखीमपुर खीरी Jul 21, 2026 at 06:59 PM , 31संस्थापक रामदेव मिश्र के कार्यों की सराहना, बोले "गुरुकुल भारतीय संस्कृति के संरक्षण का उत्कृष्ट केंद्र बन रहा है"
गोलागोकर्णनाथ खीरी, अयोध्या की प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी से पधारे पूज्य महंत राजू दास महाराज का शास्त्री भवन स्थित निवास पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कर्मसु वेदवेदांग गुरुकुल विद्यापीठ के विद्यार्थियों से भेंट कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया तथा वैदिक शिक्षा एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। गुरुकुल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निःशुल्क वैदिक एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है।
गुरुकुल के संस्थापक रामदेव मिश्र ने महंत राजू दास महाराज का स्वागत करते हुए गुरुकुल की गतिविधियों, विद्यार्थियों के संस्कार निर्माण, वेदाध्ययन, संस्कृत शिक्षा एवं समाज सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं संस्कृत श्लोकों के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया।
महंत राजू दास जी महाराज ने गुरुकुल के विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा, "कर्मसु वेदवेदांग गुरुकुल विद्यापीठ अत्यंत सराहनीय कार्य कर रहा है। आज के समय में ऐसी संस्थाएँ भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और नैतिक मूल्यों को जीवंत बनाए रखने का कार्य कर रही हैं। रामदेव मिश्र द्वारा किया जा रहा यह प्रयास समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी है।"
उन्होंने कहा कि गुरुकुल केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का सशक्त माध्यम है। यदि समाज ऐसे प्रयासों का सहयोग करेगा तो भारत की प्राचीन गुरुकुल परंपरा पुनः विश्व में अपना गौरव स्थापित करेगी।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने भी गुरुकुल की गतिविधियों की सराहना की तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में महंत राजू दास महाराज ने सभी विद्यार्थियों, आचार्यों एवं संस्थापक रामदेव मिश्र को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए गुरुकुल की निरंतर प्रगति एवं समाज सेवा के लिए शुभकामनाएँ दीं।






_page-0001.jpg)
























Comments