नेपाल से लापता तीन मासूम बच्चों को पलिया पुलिस ने सकुशल किया बरामद, परिजनों को सौंपा

लखीमपुर खीरी , 25

पलिया कलां खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर पलिया पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए नेपाल से लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर नेपाल पुलिस एवं उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार सचिम कुंवर (10 वर्ष), कुशल सोनार (8 वर्ष) और अमान जोशी (10 वर्ष), 20 जुलाई 2026 को नेपाल से लापता हो गए थे, जिनकी गुमशुदगी नेपाल पुलिस में दर्ज थी। नेपाल पुलिस से दूरभाष के माध्यम से प्राप्त सूचना के बाद पलिया पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद नियमानुसार सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर 21 जुलाई 2026 को तीनों बच्चों को नेपाल पुलिस और उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों की सकुशल वापसी से उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।

Related Articles

Comments

Back to Top