ग्राम पंचायत सिरैचा में जर्जर सड़क की अनदेखी,लोक शिकायत विभाग के पोर्टल पर दर्ज की शिकायत

लखीमपुर खीरी , 24

मौके पर नहीं पहुंचे अधिकारी और ना हीं समस्या का समाधान, शिकायत की गई बंद भौतिक सत्यापन की मांग

लखीमपुर खीरी : शासन की मंशा है की "हर गली पक्की, और हर गांव विकसित हो " लेकिन विकासखंड नकहा की ग्राम पंचायत सिरैचा मे इसका उल्टा नजारा देखने को मिल रहा है | यहां ग्राम प्रधान ही नही बल्कि ग्राम सचिव भी कर रहे राजनीति जहा सरकारी धन का दुरुपयोग कर सिर्फ अपने चहेतों की गलियों में इंटरलॉकिंग करने और मुख्य मार्ग को नजर अंदाज करने का आरोप लगा है ग्राम निवासी अमित कुमार सिंह ने प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के पोर्टल पर पूरे मामले को लेकर शिकायत दर्ज कर जल्द से जल्द समस्या समाधान हेतु उचित कार्रवाई की मांग की है *क्या है पूरा मामला* ग्राम सिरैचा गांव के बीच से गुजरने वाला लगभग 100 या 150 मी0 का मुख्य खडंजा मार्ग पूरी तरह जर्जर और क्षतिग्रस्त है | बरसात में इस मार्ग पर भारी कीचड़ और जल भराव हो जाता है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और आम ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो गया है इस समस्या को लेकर अमित सिंह ने पूर्व में संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन आरोप है कि बिना मौके पर जांच किये और बिना सड़क बनवाये ही अधिकारियों द्वारा शिकायत को बंद कर दिया गया पीड़ित ने पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे द्वारा कई बार शिकायत की गई मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है ग्राम पंचायत सिरैचा का यह जो मुख्य मार्ग है इसी कीचड़ और जल भराव से अधिकारी कर्मचारी भी गुजरते हैं जिसके बावजूद भी उनकी नजर नहीं पड़ रही है पीड़ित शिकायत कर्ता ने बंद शिकायत को तत्काल प्रभाव से री ओपन कर खंड विकास अधिकारी नकहा या जिला पंचायत राज अधिकारी लखीमपुर खीरी जिले स्तर से टीम गठित करते हुए ग्राम पंचायत में निष्पक्ष जांच व स्थलीय भौतिक सत्यापन की मांग की है वही ग्रामीणों का कहना है यदि समय रहते इस मुख्य मार्ग की मरम्मत नहीं हुई तो आने वाले समय में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है अब देखना होगा कि शिकायतकर्ता की अपील पर प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।बिना शिकायतकर्ता से मिले मनमानी तरीके से दफ्तर में ही बैठ करके शिकायत का निस्तारण कर रिपोर्ट लगा दी गई है जिससे मुख्यमंत्री की जीरो टालरेंस की नीति को पलिता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top