बीडीओ ने किया सिंघनिया गांव में औचक निरीक्षण, जलभराव पर दिए सड़क-नाली बनाने के निर्देश

लखीमपुर खीरी , 34

ग्रामीणों ने विधायक से की थी शिकायत, प्रधान पर लगाए पक्षपात के आरोप

*लखीमपुर खीरी।* विकास खंड लखीमपुर के *BDO संदीप कुमार* ने सोमवार को ग्राम पंचायत *सिंघनिया* का औचक निरीक्षण किया।
गांव में सड़कों पर जलभराव की शिकायत ग्रामीणों ने *सदर विधायक* से की थी। इसी शिकायत के आधार पर BDO ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान BDO ने ग्राम पंचायत के *मजरा मनिकापुर* में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।
जलभराव की स्थिति देख BDO ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल गांव में नाली और सड़क निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में ग्रामीणों को असुविधा न हो, इसे प्राथमिकता पर ठीक किया जाए।
इस दौरान ग्रामीणों ने BDO के सामने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया कि गांव में विकास कार्य सिर्फ कुछ चिन्हित जगहों पर ही कराए गए हैं। अन्य जगहों की अनदेखी की गई है। ग्रामीणों ने समान रूप से विकास कार्य कराने की मांग की।
BDO संदीप कुमार ने ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जगहों का निष्पक्ष सर्वे कराकर काम कराया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top