*लेखपाल से डिप्टी जेलर बने सरोज कुमार,* *प्रशिक्षण के लिए लखनऊ रवाना*
लखीमपुर खीरी Jul 22, 2026 at 06:39 PM , 30लखीमपुर खीरी। मितौली तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत सरोज कुमार का चयन डिप्टी जेलर पद पर होने के बाद उन्हें तहसील सभागार में सम्मानित किया गया। उप जिलाधिकारी संत दास पवार ने माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह के बाद सरोज कुमार प्रशिक्षण के लिए लखनऊ रवाना हो गए। समारोह में नायब तहसीलदार शशांक मिश्रा, लेखपाल अमित भारती सहित तहसील के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments