सिसौरा में विकास के दावों की खुली पोल, मंदिर के सामने सड़क बनी "कीचड़ का समंदर"
लखीमपुर खीरी Jul 21, 2026 at 06:35 PM , 37PWD की अनदेखी से ग्रामीण बेहाल, फोटो में दिखी बदहाली
*लखीमपुर खीरी।* फूलबेहड़ विकासखंड के *ग्राम सिसौरा* से विकास के सरकारी दावों की पोल खोलती तस्वीर सामने आई है। जहां एक तरफ सरकार चमचमाती सड़कों और ग्रामीण विकास की बात कर रही है, वहीं फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के इस गांव में मुख्य मंदिर के ठीक सामने की सड़क कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर गहरे गड्ढों में गंदा पानी और कीचड़ जमा है। मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं, स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को रोजाना इसी कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। बरसात में स्थिति और भी बदतर हो गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इस गंभीर समस्या पर आंखें मूंदे बैठे हैं। लोगों का कहना है कि "खाओ-कमाओ" की नीति के चलते अधिकारी मंदिर-मस्जिद सब भूलकर AC चेंबर में बैठे हुकुम चला रहे हैं। उन्हें सिक्कों की खनक से मतलब है, जनता भाड़ में जाए।
सिसौरा की यह स्थिति सरकार के "ग्रामीण विकास" और "गड्ढा मुक्त सड़क" के दावों पर सीधा सवाल खड़ा करती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि PWD विभाग तत्काल सड़क की मरम्मत और जलनिकासी कराए।






_page-0001.jpg)
























Comments