टोकन लेकर खाद के लिए समिति के चक्कर लगा रहे किसान सरवर की समस्या बताई जा रही
लखीमपुर खीरी Jul 20, 2026 at 08:50 PM , 57धौरहरा खीरी। सर्वर की समस्या के कारण पिछले 10 दिनों से यूरिया वितरण प्रभावित होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।टोकन लेकर रोजाना समिति के चक्कर लगा रहे कई किसानों को अब तक खाद नहीं मिल सकी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद धौरहरा बी-पैक्स पर सर्वर चालू होने के बाद यूरिया वितरण शुरू हुआ,लेकिन किसानों का आरोप है कि वितरण में पारदर्शिता नहीं बरती गई। उनका कहना है कि कुछ चुनिंदा लोगों को ही यूरिया दी गई,जबकि टोकन लेकर घंटों इंतजार करने वाले अधिकांश किसान खाली हाथ लौट गए। किसानों ने बताया कि धान की रोपाई व गन्ने व केले में यूरिया का छिड़काव करने के लिए यूरिया की तत्काल आवश्यकता है। खाद नहीं मिलने से फसलों की ग्रोथ व बढ़वार प्रभावित होने की चिंता सता रही है। किसानों ने वितरण व्यवस्था में सुधार करते हुए टोकन के अनुसार सभी किसानों को समय पर यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है।
समिति सचिव शिवा त्रिवेदी ने बताया कि सर्वर चालू होने के बाद टोकन नंबर के क्रम में यूरिया का वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वर की समस्या के कारण वितरण प्रभावित हुआ था। सर्वर सामान्य होने पर उपलब्ध स्टॉक के अनुसार किसानों को यूरिया दी जा रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments