पुराना शिवालय नदी की जग में आने से ग्रामीणों में चिंता
लखीमपुर खीरी Jul 20, 2026 at 08:42 PM , 68धौरहरा खीरी।
पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ जालिमनगर और हौकना मटेरा क्षेत्र में कटान तेज हो गई है। जालिमनगर पुल के पास स्थित स्नान घाट व वर्षों पुराना ऐतिहासिक शिवालय अब नदी की जद में आ गया है, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।
ग्रामीणों के अनुसार तेज कटान से खेतों के साथ आबादी और संपर्क मार्ग पर भी खतरा मंडरा रहा है। हौकना मटेरा क्षेत्र में वन विभाग की कुछ जमीन भी नदी में समा चुकी है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग और प्रशासन से तत्काल बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की है।
तहसीलदार आदित्य विशाल ने बताया कि कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता को रिपोर्ट भेजी गई है। हालांकि प्रभावित क्षेत्र तटबंध के अंदर होने के कारण बचाव कार्य में तकनीकी दिक्कत आ रही है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो शिवालय और आसपास का क्षेत्र गंभीर खतरे में आ सकता है।






_page-0001.jpg)
























Comments