संपूर्ण समाधान दिवस में हुआ जल शपथ का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 53

धौरहरा खीरी। शनिवार को तहसील सभागार में तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित संम्पूर्ण समाधान दिवस में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत जल शपथ का आयोजन किया गया जिसमें तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल की अध्यक्षता में शुरू हुआ इसी बीच राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के पानी बचाने के तहसील स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों को तहसीलदार ने शपथ दिलाई।इस दौरान नायब तहसीलदार धौरहरा बीरेंद्र यादव ईओ गौरव सिंह सहित सभागार में मौजूद सभी विभागों के जिम्मेदारो की मौजूदगी रही।

Related Articles

Comments

Back to Top