*डीएम के निर्देश पर कोतवाल पहुंचे बच्चे के घर, जांच में सामने आई अलग कहानी*

लखीमपुर खीरी , 46

*तहसील दिवस में कमरे का ताला खुलवाने की गुहार लेकर पहुंचा था कक्षा-8 का छात्र*

संपूर्ण समाधान दिवस में कक्षा-8 के एक छात्र की फरियाद पर डीएम अंजनी कुमार सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया। बच्चे की समस्या के समाधान के लिए डीएम के निर्देश पर शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। जांच के दौरान बच्चे की मां ने बताया कि उसका बेटा पढ़ाई में रुचि नहीं लेता है और इधर-उधर घूमता रहता है। उसने बताया कि बच्चा घर से टीसी कटवाने की बात कहकर स्कूल गया था, पर पता नहीं कैसे वह तहसील पहुंच गया।

पड़ताल में सामने आया कि बच्चे के पिता ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से एक पुत्र है, जिसकी मां का निधन हो चुका है। वह वर्तमान में लखनऊ में अपनी बुआ के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा है। जिस कमरे में ताला लगा था, वह उसी पुत्र के हिस्से का बताया गया। वहीं  शिकायत करने वाला छात्र दूसरी पत्नी से है। बताया गया कि बच्चे के पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं।

प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चे की पढ़ाई और पारिवारिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम की त्वरित पहल से एक बालक की समस्या के पीछे छिपी वास्तविक स्थिति सामने आ सकी।

Related Articles

Comments

Back to Top