नवागत खंड विकास अधिकारी ने संभाला कार्यभार स्टाफ के साथ की बैठक तबादला आदेश के बाद शनिवार को ग्रहण किया पद

लखीमपुर खीरी , 70

*धौरहरा, लखीमपुर खीरी।* जिले में हुए खंड विकास अधिकारियों के तबादले के क्रम में विकास खंड धौरहरा को नया बीडीओ मिल गया है। शनिवार को *नवागत खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार तिवारी* ने कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।
ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में तैनात खंड विकास अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इसी क्रम में सर्वेश कुमार तिवारी को धौरहरा विकास खंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ सर्वेश कुमार तिवारी ने कार्यालय स्टाफ से परिचय प्राप्त किया और आवश्यक बैठक की। बैठक में विकास कार्यों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन और लंबित कार्यों को समय से पूरा कराने को लेकर चर्चा हुई।
नवागत बीडीओ ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जाएगा। स्टाफ ने भी उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यभार ग्रहण के दौरान कार्यालय के सभी कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top