नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी , 30

लखीमपुर-खीरी। नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद, लखीमपुर-खीरी में प्रत्येक बुधवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई के अंतर्गत आज अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने नगरवासियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राप्त शिकायतों का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान स्ट्रीट लाइट, पेयजल पाइपलाइन लीकेज, नाली एवं सड़क मरम्मत सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें विद्युत विभाग की 2, निर्माण विभाग की 8, सफाई व्यवस्था से संबंधित 4, जलकल विभाग की 3, अतिक्रमण की 1 तथा कर (टैक्स) से संबंधित 1 शिकायत शामिल रही। अध्यक्ष ने सभी शिकायतों का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने नगरवासियों से अपील की कि वे अपनी शिकायतें सोशल मीडिया अथवा मोबाइल के माध्यम से प्रेषित करने के बजाय प्रत्येक बुधवार प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक नगर पालिका परिषद कार्यालय में उपस्थित होकर दर्ज कराएं, जिससे उनकी समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Comments

Back to Top