खेल से मन एकाग्र रखना सिखाया

लखीमपुर खीरी , 30

(सुनील शर्मा)

लखीमपुर-खीरी। *सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज* मे गोदावरी हाउस एक्टिविटी की शुरुआत की गई जिसमें मार्गदर्शक के रूप में *प्रधानाचार्या श्रीमती शिप्रा बाजपेई, उप प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा मिश्रा, विद्यालय की आचार्या एवं गोदावरी हाउस की इंचार्ज श्रीमती डाली शुक्ला* द्वारा कक्षा _6 से 12_ तक के *गोदावरी हाउस* के  छात्राओं में विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी और गेम कराया गया जिसके अन्तर्गत बच्चों के प्रजेंस ऑफ़ माइंड और उनकी सक्रियता को देखा गया और उनको इस खेल के माध्यम से एकाग्र रहना सिखाया गया जिसमें शारीरिक खेल का उपयोग भी किया गया, जिसमे बच्चों को एकता के साथ काम करना सिखाया गया और इसके साथ - साथ ओपन स्टेज दिया गया ताकि बच्चे अपनी अन्य प्रतिभाएं दिखा सके जिससे * छात्राओं में बौद्धिक एवं शारीरिक तथा सामान्य ज्ञान का विकास हो साथ ही छात्राओं में टीम वर्क, नेतृत्व कौशल और खेल भावना को बढ़ावा मिले और इसका मुख्य उद्देश्य  छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना था, विद्यालय की प्रधानाचार्या *श्रीमती शिप्रा बाजपेई व उप प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा मिश्रा ने गोदावरी हाउस की कैप्टन अविशी श्रीवास्तव 10A* और *वाईस कैप्टन मिशा मिश्रा 9A* के पद को सुशोभित करने वाली बहनों  तथा गोदावरी हाउस के सभी बच्चों को आशीर्वचन देते हुए सभी बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Comments

Back to Top