मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा में बाधा उत्पन्न कर रहे प्राइवेट बस मालिक

लखीमपुर खीरी , 35

 (हरिशंकर मिश्र)

लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के संचालन में प्राइवेट मोटर मालिकान हर दिन व्यवधान उत्पन्न करने की धमकी देते हैं जिसकी शिकायत मोटर मालिक के पिता श्रवण कुमार मिश्रा पुत्र बाबूराम मिश्रा निवासी मोहल्ला भरतपुरी कॉलोनी जिला खीरी ने जिला अधिकारी खीरी को प्रार्थना पत्र देकर की है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि मेरा पुत्र अंकित कुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा बेला परसुआ (अनुसूचित जनजाति के गांव) से लखीमपुर के लिए चलाई है जब से बस चली है तभी से प्राइवेट मोटर मालिकानों द्वारा धमकी दी जा रही है। नितिन वर्मा मोटर मांलिक ने हमारे चालक परिचालक से कहा कि गाड़ी इस रूट पर मत चलाओ नहीं तो गाड़ी में गाड़ी लड़ा देंगे तथा यूनियन ने मेरे परिचालक को ब्लैक लिस्ट कर दिया। आए दिन गाड़ी को रोक कर धमकी देते हैं व गाली गलौज करते हुए मारने पीटने की भी धमकी देते हैं। छोटे गुप्ता जी कोई हैं जिनकी गाड़ी भी बेलापुर से चलती है गाड़ी पर कुछ साथियों के साथ आए चालक परिचालक को धमकाने लगे परंतु हमारे (पीड़ित) भी चार-पांच लोग वहीं पर थे तो तो धमकी देकर चले गए जबकि हमारी गाड़ी प्राइवेट बस अड्डे पर कभी भी नहीं लगाई जाती है फिर भी इन लोगों द्वारा बराबर मारने व गाड़ी लड़ने की धमकी देते रहते हैं जिससे हमारा स्टाफ डर कर भाग जा रहा है जबकि इनकी प्राइवेट गाड़ियां दिल्ली जाती है तो निघासन रोड पर पूरा बस अड्डा बना रखा है तथा एलआरपी पर बराबर डग्गामारी करते हैं तथा जाम लगाते हैं जिससे रोडवेज बसें भी प्रभावित होती है। मोटर मांलिक के पिता श्रवण कुमार मिश्रा ने दबंग मोटर मालिकों पर समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top