*_भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का आगमन के स्वागत पर ओयल देहात में प्रधान प्रतिनिधि ने निकाली बाइक रैली_*
लखीमपुर खीरी Jul 14, 2026 at 08:30 PM , 66ओयल खीरी!!ओयल देहात में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर एक बाइक रैली निकाली गई। यह रैली ग्राम पंचायत ओयल देहात के प्रधान प्रतिनिधि राकेश सिंह सोमवंशी द्वारा आयोजित की गई।
यह बाइक रैली रेलवे स्टेशन के पास स्थित कार्यालय से शुरू हुई। यह बस स्टैंड और लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन मार्ग से होते हुए ओयल कस्बे के मुख्य मार्ग से गुजरी। रैली बाला जी गुलरीपुरवा पहुंची, जहां प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। स्वागत सदर विधायक योगेश वर्मा के नेतृत्व में ग्राम प्रधान और प्रधान प्रतिनिधि द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर फोरलेन मार्ग के सरैया गांव तक सैकड़ों की संख्या में बुलडोजर खड़े दिखाई दिए। रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments