फर्जी कागजातों के सहारे लोन
लखीमपुर खीरी Jul 14, 2026 at 08:20 PM , 64धौरहरा खीरी।
लेखपाल के फर्जी दस्तखत से तैयार खसरा व हिस्सा प्रमाण पत्र के सहारे बैंक से लोन लेने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा प्रकरण लेखपाल के संज्ञान में है और उन्होंने अपने दस्तखत होने से इंकार किया।
जानकारी के मुताबिक लेखपाल सर्किल धौरहरा के ग्राम पंचायत जुगुनूपुर के मजरा गिरधारीपुरवा निवासी इतवारी पुत्र रामबली ने गाटा संख्या 4191 रकबा 0.538 हेक्टेयर 0 गाटा संख्या 4612 रकबा 3.278 हेक्टेयर कुल क्षेत्रफल फूलमती पत्नी रामबली के नाम 0.372 हेक्टेयर भूमि को भूमि विकास बैंक धौरहरा से फर्जी लेखपाल दस्तखत के सहारे लोन लेने का प्रयास किया। मामले का शक होने पर बैक के फील्ड अफसर ने सत्यापन कराने लेखपाल से संपर्क किया।तब मामले का खुलासा हुआ।
लेखपाल संजय श्रीवास्तव से संपर्क कर पक्ष जानने का प्रयास किया बताया कि बैंक अधिकारी तहसील आकर मिले तब पूरा मामला मेरे संज्ञान आया है तत्काल संबंधित थाने में खातेदार के खिलाफ तहरीर दे गई जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
वहीं तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल ने बताया अगर कागज़ आपके हों तो हमें भेज दीजिए जांच कराई जाएगी।






_page-0001.jpg)
























Comments