एसबीआई ने दिवंगत आरक्षी के परिजनों को दिया एक करोड़ का बीमा चेक
लखीमपुर खीरी Jul 14, 2026 at 06:55 PM , 75लखीमपुर खीरी। पुलिस सैलरी पैकेज बीमा योजना के तहत भारतीय स्टेट बैंक ने सोमवार को दिवंगत आरक्षी रमेश चंद्र शुक्ला के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।थाना गोला में तैनात आरक्षी रमेश चंद्र शुक्ला 30 जून 2025 को सरकारी कार्य से जाते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान 1 जुलाई 2025 को उनकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने एसबीआई के अधिकारियों के साथ दिवंगत आरक्षी की पत्नी रेनू शुक्ला को एक करोड़ रुपये का बीमा चेक सौंपा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार राय, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज कुमार सिंह और मुख्य शाखा प्रबंधक सौरभ पांडेय भी मौजूद रहे।पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा कि पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत मिलने वाली बीमा सुरक्षा पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए कठिन समय में बड़ा सहारा बनती है। उन्होंने दिवंगत आरक्षी के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग हर संभव मदद के लिए उनके साथ खड़ा है।






_page-0001.jpg)
























Comments