ग्राम पंचायत जड़ौरा पहुंचे बीडीओ, विकास कार्यों का किया निरीक्षण, प्रधान के कार्यों की सराहना

लखीमपुर खीरी , 61

गोला गोकर्णनाथ खीरी,
ग्राम पंचायत जड़ौरा में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ने पहुंचकर पंचायत में कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत में पूर्व में पूर्ण कराए गए विकास कार्यों का भी जायजा लिया और समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के अंतर्गत किए गए कार्यों तथा मुख्यमंत्री वाटिका के लिए स्वीकृत प्रस्तावित स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत में हुए विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए ग्राम प्रधान संध्या आशीष मिश्रा के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ग्राम पंचायत में विकास कार्य योजनाबद्ध तरीके से कराए जा रहे हैं।
ग्राम प्रधान संध्या आशीष मिश्रा ने कहा कि पंचायत में ग्रामीणों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री वाटिका के निर्माण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी, जिससे गांव में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top