वाघ की लोकेशन के लिये तीन टीमो का गठन,

लखीमपुर खीरी , 38

ऐनाउन्समेन्ट के जरिये ग्रामीणो को किया जा रहा जागरूक, 
घायल का लखनऊ मेडिकल कालेज मे चल रहा इलाज, स्थित मे सुधार,

गोला गोकर्णनाथ खीरी, बाघ के हमले के बाद वनविभाग सतर्क, लोकेशन के लिए लगाई गई तीन टीमें। 
बाघ हमले से पीड़ित को इलाज के लिए लखनऊ केजीएमयू में भेजा गया जहां उसकी हालत में सुधार हुआ है। 
वन विभाग की ओर से आर्थिक सहायता राशि देने की बात कही गई है। वन विभाग ने क्षेत्र के गावों में एनाउंसमेंट करके ग्रामीणों को  जागरूक किया है।
क्षेत्र के तकिया निवासी जसकरन को बाघ ने हमला करके सोमवार को घायल कर दिया था।जिसके इलाज के लिए पहले गोला सीएचसी फिर लखीमपुर जिला अस्पताल के बाद लखनऊ किंग जार्ज हॉस्पिटल में वन विभाग ने एडमिट कराया था। जहां पहले से उसकी हालत में सुधार हुआ है।
वन विभाग भी बाघ के हमले के बाद सतर्क हो गया है।निगरानी के लिए तीन टीमें लगाई है। क्षेत्र में ग्रामीणों को जंगल से लगने वाले खेतों में,गन्ने की खड़ी फसल के अंदर न जाने की अपील की है।वनविभाग ने ई रिक्शे से क्षेत्र के गावों में एनाउंसमेंट करके बताया बहुत जरूरी हो तो सामूहिक रूप से जानवरों का चारा लाने के लिए शोर मचाते हुए खेतों में जाएं।जानवरों को चराने के लिए भी जंगल से लगने वाले खेतों तक न ले जाएं।

तापस मिहिर 
क्षेत्रीय वनाधिकार खीरी,
ने बताया कि घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया था, वन विभाग की तीन टीमो को ग्रामिणो को जागरूक करने के लिये लगाई गई है, बाघ की लोकेशन के लिये वन विभाग की टीमे निरन्तर गस्त कर निगरानी कर रही है,

Related Articles

Comments

Back to Top