बीज गोदाम की भूमि पर कब्जेदारी का मामला पहुचा थाने, खोखा दुकानदारों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप,
लखीमपुर खीरी Jul 14, 2026 at 06:09 PM , 36गोला गोकर्णनाथ खीरी, गोविंदापुर में बीज गोदाम की सरकारी भूमि पर कब्जेदारी का मामला सामने आया है। पीड़ित खोखा दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
खोखा दुकानदार सुनील शर्मा व हरिओम शर्मा निवासी ग्राम खोखाय, राहुल वर्मा, सुमित कुमार,मोहम्मद शब्बीर,तनवीर निवासी ममरी का कहना है कि वह ग्राम पंचायत धिरावां के ग्राम गोविंदापुर स्थित गोला शाहजहांपुर स्टेट हाइवे के किनारे बीज गोदाम की सरकारी भूमि पर कई दशकों पूर्व से खोखा धारक अस्थाई दुकानदार हैं। यही उनकी रोटी और रोजी का जरिया है। विपक्षी प्रदीप वर्मा पुत्र स्वर्गीय ईश्वरदीन वर्मा निवासी ग्राम गोविंदापुर इसी बीज गोदाम एवं जूनियर स्कूल फॉर्म की बेश कीमती करोड़ों रुपए की व्यवसायिक भूमि पर काफी बड़ा स्थाई भूखंड बनाकर कब्जा कर रखा है। विपक्षी कब्जेदार गुंडागर्दी के बल पर हम खोखा पटरी दुकानदारों को जबरन उजाड़ कर और भूमि पर कब्जा करना चाहता है।आरोप है कि सोमवार को प्रदीप वर्मा अपने साथियों समेत आकर खोखा दुकानदारों को धमकाया और गाली गलौज की और उजाड़ देने की धमकी दी है।विपक्षी ने भूमि पर स्थाई कब्जा करने के लिए भवन निर्माण सामग्री ईंट,मौरंग, मिट्टी आदि डाल रखी है।जिसका निर्माण भी जारी है। पीड़ित खोखा दुकानदारों ने सरकारी भूमि के कब्जेदार को बेदखल कर भूमि को जनहित में मुक्त कराने की मांग की है।






_page-0001.jpg)
























Comments