मर्चेंट नेवी कर्मी ने पिता की हत्या की, बच्चों के विवाद में की वारदात

लखीमपुर खीरी , 43

गुस्से में लिया खौफनाक कदम, पड़ोसियों ने पकड़कर कमरे में किया बंद

*लखीमपुर खीरी।* शहर के मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी में एक मर्चेंट नेवी कर्मी ने बच्चों के विवाद में अपने पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक आरोपी आकाश अवस्थी मर्चेंट नेवी में कार्यरत है और छुट्टी पर घर आया था। बच्चों को लेकर किसी बात पर पिता से उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर उसने पिता राजीव अवस्थी (पशुपालन विभाग)पर हमला कर दिया, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते यह हत्या की गई। मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top