प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से पहले बीजेपी में भीड़ जुटाने की कवायद तेज, धौरहरा इलाके में चुनावी सरगर्मी गांव-गांव मान-मनौव्वल, जनता बोली धूल फांकने के लिए हामी भर दी
लखीमपुर खीरी Jul 13, 2026 at 08:20 PM , 46*लखीमपुर खीरी।* जनपद में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के आगमन का प्रोटोकॉल जारी होते ही पार्टी नेताओं में भीड़ जुटाने की होड़ मच गई है। घोषित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नेता पूरी दमखम से जुटे हुए हैं।
सूत्रों के मुताबिक पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से मान-मनौव्वल कर रहे हैं। उन्हें कार्यक्रम तक पहुंचाने के लिए गाड़ियों का इंतजाम भी किया जा रहा है। चुनाव नजदीक आते ही जनता को लुभाने की हर संभव कोशिश की जा रही है।
भीड़ जुटाने की कवायद पर ग्रामीणों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। कई लोग कहते नजर आए कि "हम धूल फांकने के लिए मिठ्ठा चुक्की भर हामी भर रहे हैं।"
धौरहरा विधानसभा सीट को लेकर भी चर्चा तेज है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्तमान विधायक के जुमलों से जनता का ध्यान भटका रहा, लेकिन अब असल मुद्दों पर बात होनी चाहिए। चुनावी माहौल में जनता के भरोसे को जीत पाना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को 2027 की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। नेताओं का दावा है कि इस कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में नया जोश आएगा। वहीं जनता इंतजार कर रही है कि वादों के साथ धरातल पर काम कब दिखेगा।
आखिर जनता का विश्वास पार्टी जीत पाएगी या नहीं, इसका फैसला तो भविष्य के गर्भ में है।






_page-0001.jpg)
























Comments