प्राइवेट बस में ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, कई घायल
लखीमपुर खीरी Jul 13, 2026 at 07:50 PM , 53धौरहरा खीरी। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के सिसैया–धौरहरा हाईवे पर चफरिया गांव के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने पीछे से ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में ऑटो सवार आठ लोग घायल हो गए।जिनमें पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो सिसैया से धौरहरा की ओर आ रहा था।चफरिया के पास पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने ऑटो में टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।हादसे में राधा देवी (30) पत्नी कुंजबिहारी, तारा देवी (35) पत्नी तीरथ राम,नैन्सी (13) पुत्री तीरथ राम,क्रांति (कांति) देवी (30) पत्नी नरेंद्र कुमार,सभी निवासी हसनपुर कटौली,सुभाष (22) पुत्र सत्येंद्र कुमार तिवारी निवासी आदर्श नगर,धौरहरा तथा शिवांशी (12) सहित कुल आठ लोग घायल हो गए।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा,कस्बा चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह,एसआई विलियम कौशिक एवं हेड कांस्टेबल केदारनाथ शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धौरहरा पहुंचाया।सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने नैन्सी (13),संध्या (8) पुत्री राजेंद्र,तारा देवी,कांति देवी तथा सुभाष की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जबकि अन्य घायलों का उपचार सीएचसी में किया गया।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बस की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।वाहन मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।






_page-0001.jpg)
























Comments