घर के पास मगरमच्छ दिखने से दहशत में लोग वन विभाग का घंटों चला रेस्क्यू अभियान
लखीमपुर खीरी Jul 13, 2026 at 07:47 PM , 48धौरहरा खीरी।
धौरहरा कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज रोड पर रविवार की देर रात को एक घर के पास मगरमच्छ दिखाई देने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।घर के नजदीक मगरमच्छ होने की सूचना आग की तरह फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और लोगों ने बच्चों तथा मवेशियों को घरों के भीतर सुरक्षित कर लिया।घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग और पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) कीर्ति चौधरी तथा थाना प्रभारी दिनेश शर्मा को मामले की सूचना दी गई।अधिकारियों के निर्देश पर वन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची।कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र सिंह और वन विभाग के कर्मचारियों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर मगरमच्छ की तलाश शुरू की।टीम ने आसपास मौजूद लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की अपील की।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस भी मौके पर मुस्तैद रही।माना जा रहा है कि बारिश और जलभराव के कारण मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र की ओर पहुंच गया।वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी था और मगरमच्छ को
पकड़ कर शारदा नदी में छोड़ा।प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।






_page-0001.jpg)
























Comments